चंडीगढ़, 23 अप्रैल, 2026: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक औपचारिक पत्र लिखकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब‘ की स्क्रीनिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
राजा वड़िंग ने तर्क दिया है कि यह डॉक्यूमेंट्री “अपराध का महिमामंडन” (Glorification of Crime) करती है, जिससे समाज में गलत संदेश जा सकता है। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में उन्होंने अपील की है कि:
“मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस वेब सीरीज/डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए जाएं।”
वड़िंग का मानना है कि इस तरह की फिल्में या सीरीज अपराधियों को नायक के रूप में पेश करती हैं, जो राज्य की कानून-व्यवस्था और युवाओं की मानसिकता के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं।