Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaतेज़ रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, पाटौदी बाईपास...

तेज़ रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, पाटौदी बाईपास पर दर्दनाक हादसा

गुरुग्राम, 21 अप्रैल 2026: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पाटौदी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। पाटौदी बाईपास पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात कैंटर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुस्तफा, निवासी वार्ड-11 पाटौदी और 16 वर्षीय अयान, निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में नूंह के घासेड़ा गांव निवासी दिलशान ने बताया कि वह अपने दोस्त महरबान के साथ बाइक पर था और अपने दोस्तों मुस्तफा व अयान का इंतजार कर रहा था। शाम करीब 7:30 बजे मुस्तफा और अयान अपनी एक्टिवा पर पाटौदी बाईपास से आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments