Sunday, June 7, 2026
HomePatialaबिल्डिंग ब्रांच के साथ मेयर कुंदन गोगिया की अहम बैठक, पेंडेंसी खत्म...

बिल्डिंग ब्रांच के साथ मेयर कुंदन गोगिया की अहम बैठक, पेंडेंसी खत्म करने के सख्त निर्देश

  • शहर के विकास और लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम करेगा हर संभव प्रयास – मेयर

पटियाला, 16 अप्रैल, 2026 : शहर में विकास कार्यों को तेज करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मेयर कुंदन गोगिया द्वारा नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक के दौरान बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लंबित पड़े नक्शों की जांच जल्द से जल्द पूरी कर अधिकतम पेंडेंसी को समाप्त किया जाए।

बैठक में मेयर गोगिया ने कहा कि नगर निगम में आने वाली फाइलों को लंबे समय तक लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो मामले बिना वजह लटकाए जा रहे हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए और यथाशीघ्र निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान मेयर द्वारा उन नक्शों की भी समीक्षा की गई जो पास हो चुके हैं, लेकिन संबंधित आवेदकों द्वारा अभी तक फीस जमा नहीं करवाई गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे सभी नक्शे जिनकी फीस निर्धारित समय के भीतर जमा नहीं की गई, उन्हें रद्द किया जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई भी की जाए।

मेयर गोगिया ने यह भी कहा कि शहर में अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिल्डिंग ब्रांच को निर्देश दिया कि बिना अनुमति हो रहे निर्माण कार्यों पर तुरंत रोक लगाई जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों को यह भी कहा गया कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। मेयर ने जोर देते हुए कहा कि नगर निगम की साख बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।

अंत में मेयर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि निर्देशों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास करेगा।

फोटो कैप्शन: बैठक के दौरान मेयर कुंदन गोगिया और अन्य अधिकारी

जारीकर्ता

राजिंदर मोहन (सचिव)

महापौर कार्यालय पटियाला

83609 66060

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments