Wednesday, June 17, 2026
HomePunjabकैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गांव बंगा में “मेरा घर मेरे...

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गांव बंगा में “मेरा घर मेरे नाम” योजना के तहत 42 लाभार्थियों को मालिकाना हक के कार्ड बांटे

कहा: लोगों को मालिकाना हक प्रदान कर स्थिरता और सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा पैदा

मूनक, 15 अप्रैल, 2026: पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उनके आवासीय मकानों के कानूनी मालिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही लोक-कल्याणकारी योजना मेरा घर मेरे नाम के तहत आज कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा विधानसभा क्षेत्र लहरा के गांव बंगा में एक विशेष समारोह के दौरान 42 लाभार्थियों को मालिकाना हक के कार्ड वितरित किए गए।

इस अवसर पर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया, क्योंकि यह योजना उन्हें अपने घरों पर कानूनी अधिकार प्रदान करती है, जो लंबे समय से उनकी मुख्य आवश्यकता थी।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि “मेरा घर मेरे नाम” योजना के माध्यम से गांवों में रहने वाले लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक मुहैया करवाकर उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का एहसास पैदा किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना से लाभार्थियों को कानूनी दस्तावेज प्राप्त होने के फलस्वरूप न केवल उनके मकानों की पहचान मजबूत होगी, बल्कि भविष्य में बैंकों से ऋण (लोन) लेने और अन्य सरकारी सुविधाएं प्राप्त करने में भी आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाना है और किसी भी पात्र व्यक्ति को इससे वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ काम किया जाए।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments