Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaसांसद बहन कुमारी शैलजा कल फतेहाबाद में: अरविन्द शर्मा

सांसद बहन कुमारी शैलजा कल फतेहाबाद में: अरविन्द शर्मा

फतेहाबाद, 14 अप्रैल 2026, (संजीव शर्मा) : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद बहन कुमारी शैलजा कल 15 अप्रैल बुधवार को फतेहाबाद पहुंचेंगी। यह जानकारी देते हुए फतेहाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने बताया कि उन्होंने बताया कि बहन कुमारी शैलजा कल सुबह 9 बजे पुराने रेस्ट हाउस में आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

इसके बाद वे  सुबह 10 बजे जिला समन्वय समिति एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेने के लिए सचिवालय के लिए प्रस्थान करेंगी। उन्होंने बताया कि सांसद कुमारी शैलजा स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अरविंद शर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सुबह 9 बजे पुराने रेस्ट हाउस पहुंचकर बहन शैलजा का भव्य स्वागत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अधिक भागीदारी संगठन की मजबूती का प्रतीक होती है और इससे पार्टी को और अधिक ऊर्जा मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments