Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaभारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दी गई...

भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अंबेडकर चौक पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार कर रही है केंद्र प्रदेश सरकार: सुभाष बराला

टोहाना 14 अप्रैल 2026, (संजीव शर्मा) : विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर टोहाना के रतिया रोड स्थित अंबेडकर चौक पर गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा समानता, सामाजिक न्याय और संविधान के प्रति उनकी अमूल्य देन को कृतज्ञता के साथ स्मरण किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और एक ऐसे मजबूत संविधान की रचना की, जिसने समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान अधिकार, न्याय और सम्मान पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक बेहद यादगार और अविस्मरणीय दिन है।

सांसद सुभाष बराला ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को एक सशक्त संविधान देने में यदि सबसे बड़ी भूमिका किसी की थी, तो वह बाबा साहेब अंबेडकर की थी। आज जब हमारा देश पूरी दुनिया में एक ताकतवर और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, तो उसमें बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान का बहुत बड़ा योगदान है। उनके दूरदर्शी विचारों ने ही आधुनिक और मजबूत भारत की नींव रखी है।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन वाली प्रदेश सरकार बाबा साहेब के बताए हुए रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रही है। सर्व समाज को एक साथ लेकर और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के सपनों को धरातल पर साकार करने के लिए सरकारें प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल, जयमल कटारिया, दीपक खोबड़ा, कुलदीप पूर्व चेयरमैन, रमन मड़िया, ललित मोहन, संदीप शर्मा, रामनिवास सहित बड़ी संख्या में वर्तमान व पूर्व पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments