मुंबई, 12 अप्रैल 2026: मशहूर बॉलीवुड गायिका आशा भोसले का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने की। इस दौरान डॉक्टर प्रतीत समदानी भी उनके साथ मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, आशा भोसले को हाल ही में तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4:00 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की एक महान हस्ती थीं, जिन्होंने अपने करियर में हजारों गीत गाकर करोड़ों दिलों में अपनी खास जगह बनाई। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर है।






