Saturday, June 6, 2026
HomeNationalसतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल को हाईकोर्ट से जमानत, 11 साल बाद रिहाई...

सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल को हाईकोर्ट से जमानत, 11 साल बाद रिहाई का रास्ता साफ

चंडीगढ़, 8 अप्रैल 2026: रामपाल को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। देशद्रोह मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

रामपाल पिछले 11 साल 4 महीने 20 दिनों से हिसार केंद्रीय जेल-2 में बंद हैं। जेल प्रशासन के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश संबंधित अदालत में जमा होने और जमानती बांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किया जाएगा।

गौरतलब है कि रामपाल को 19 नवंबर 2014 को बरवाला सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान पुलिस कार्रवाई में उनके समर्थकों के साथ हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी मामले में उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था।

रिहाई के बाद रामपाल के पिपली सतलोक आश्रम जाने की संभावना जताई जा रही है, जहां 1 से 3 मई के बीच विश्व शांति पाठ का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में देशभर से उनके समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments