जालंधर, 5 अप्रैल 2026: लुधियाना और जालंधर के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सतलुज नदी पर बनने वाले छह-लेन पुल के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।
जानकारी के अनुसार, करीब 200 से 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधीन तैयार किया जाएगा। यह पुल नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर लाडोवाल के पास बनाया जाएगा, जहां अक्सर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।
नए पुल के निर्माण से लाडोवाल क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी और लुधियाना-जालंधर के बीच सफर पहले से ज्यादा तेज और सुगम हो जाएगा।
इसके अलावा, इस परियोजना से क्षेत्र में व्यापार और यातायात को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों का समय बचेगा और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
यह पुल दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।






