अन्य राज्यों की आढ़त (कमीशन) पंजाब से अभी भी अधिक, व्यापारी और किसान सरकार की विफलताओं से तंग
पटियाला 4 अप्रैल, 2026: पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों और मंडीकरण प्रणाली को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिची डकाला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखे निशाने साधे हैं। रिची डकाला ने कहा कि साढ़े चार साल का लंबा समय बीत जाने के बाद अब चुनाव नजदीक देखकर मुख्यमंत्री को पटियाला ग्रामीण के लोगों और यहाँ के विकास की याद आई है, जबकि पिछले समय के दौरान इस इलाके को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया।इस मौके पर देवी दयाल गोयल, हरबंस लाल, मुल्लकराज गुप्ता, चिमन लाल डकाला, राम बंसल डकाला और आढ़ती एसोसिएशन के दूसरे मेंबर लीडर मौजूद थे।
आढ़तियों के मुद्दे पर बोलते हुए रिची डकाला ने कहा कि चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने आढ़तियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आते ही सरकार अपने वादों से मुकर गई है। उन्होंने कहा, “हम मुख्यमंत्री को आढ़तियों के साथ किए गए वे वादे याद दिलाएंगे, जो उन्होंने अक्टूबर 2024 के समय किए थे। उस समय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था कि आढ़तियों को पूरी 2.5 प्रतिशत आढ़त (कमीशन) दी जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिया था कि यदि केंद्र सरकार इससे कम कमीशन देगी, तो बकाया राशि पंजाब सरकार द्वारा दी जाएगी। लेकिन इसके विपरीत आज पंजाब का आढ़ती खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।”
रिची डकाला ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पड़ोसी व अन्य राज्यों में आढ़त की दर पंजाब की तुलना में अभी भी अधिक है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के दावे करती है, तो फिर यहाँ के व्यापारी और आढ़ती हरियाणा जैसे राज्यों के मुकाबले पिछड़ क्यों रहे हैं? सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब का व्यापार लगातार गिरावट की ओर जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पटियाला ग्रामीण के लोग बहुत समझदार हैं और वे समझ चुके हैं कि साढ़े चार साल की अनुपस्थिति के बाद अब मुख्यमंत्री का यहाँ आना केवल एक ‘चुनावी स्टंट’ है। लोगों की बुनियादी सुविधाओं और किसान-व्यापारी मुद्दों को हल करने में यह सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
रिची डकाला ने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में सरकार की इन विफलताओं को घर-घर लेकर जाएगी और लोगों को सरकार के झूठे वादों से अवगत कराएगी।
फोटो: बातचीत के दौरान रिची डकाला।
जारीकर्ता
गोल्डी
पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)
9872612881






