Saturday, June 6, 2026
HomePunjabपंजाब में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में बारिश की संभावना

पंजाब में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में बारिश की संभावना

चंडीगढ़, 1 अप्रैल 2026: पंजाब में मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे वातावरण सुहावना हो गया है।

बीती रात हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

12 जिलों में बारिश के आसार

आज पंजाब के करीब 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और तरनतारन शामिल हैं।

इसके अलावा चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के मद्देनजर सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments