नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026: अमेरिकी टेक कंपनी Oracle Corporation ने बड़े स्तर पर छंटनी करते हुए करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ा है, जहां लगभग 12 हजार कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।
यह कंपनी दुनिया भर में डेटा सर्विस और क्लाउड समाधान प्रदान करती है और इसके संस्थापक Larry Ellison दुनिया के प्रमुख अरबपतियों में शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी आने वाले महीनों में छंटनी का दूसरा चरण भी शुरू कर सकती है, जिससे और कर्मचारियों पर असर पड़ने की आशंका है।
ई-मेल के जरिए दी गई जानकारी
कर्मचारियों को मंगलवार, 31 मार्च की सुबह करीब 6 बजे ई-मेल के माध्यम से टर्मिनेशन लेटर भेजे गए। इसमें स्पष्ट लिखा गया था कि वही दिन उनका आखिरी कार्य दिवस होगा।
बताया जा रहा है कि कुछ ही मिनटों के भीतर कर्मचारियों का सिस्टम एक्सेस भी बंद कर दिया गया। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक इस बड़े फैसले के पीछे का आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
इस अचानक हुई छंटनी से आईटी सेक्टर में चिंता का माहौल है, खासकर भारत में जहां बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।






