Sunday, June 7, 2026
HomeWorld Newsईरान-अमेरिका तनाव का असर: पाकिस्तान में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लागू, पेट्रोल-डीजल बचाने के...

ईरान-अमेरिका तनाव का असर: पाकिस्तान में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लागू, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सख्त कदम

इस्लामाबाद, 30 मार्च 2026 : ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस टकराव का असर अब वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ रहा है, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पाकिस्तान में देखने को मिल रहा है।

वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने पूरे देश में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लागू करने का ऐलान किया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य देश में पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करना है।

सरकार के आदेश के अनुसार, देशभर के सभी स्कूल अगले दो हफ्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। कई क्षेत्रों में छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा दवाइयों और राशन जैसी आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान शाम को जल्दी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ नीति लागू कर दी गई है, वहीं सरकारी वाहनों के ईंधन कोटे में 60 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। गैर-जरूरी यात्रा पर रोक लगाने के लिए हाईवे पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

इसके साथ ही विवाह समारोहों और बड़े आयोजनों पर भी सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं, ताकि ईंधन की खपत को नियंत्रित किया जा सके और देश में ऊर्जा संकट को कम किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments