Sunday, June 7, 2026
HomePunjabपंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का...

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

चंडीगढ़, 27 मार्च 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही मोहाली और चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 30 मार्च तक पूरे राज्य में मौसम खराब रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

जानकारी के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत तापमान 0.5 डिग्री बढ़ा है, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान पटियाला में 34 डिग्री और चंaडीगढ़ में 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन में गर्मी का असर बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यानी हर जगह बारिश नहीं होगी, लेकिन कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है, जिसका असर पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। आज इसका असर कम रहेगा, लेकिन अगले तीन दिनों में मौसम पूरी तरह बदल सकता है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 27, 28 और 31 मार्च को कहीं-कहीं बारिश होगी, जबकि 29 और 30 मार्च को बारिश की संभावना अधिक है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले दो दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments