Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaटोहाना में 27वें विशाल जागरण में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की...

टोहाना में 27वें विशाल जागरण में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की शिरकत

संकट मोचन श्री बाला जी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, देर रात तक गूंजे भक्ति गीत

टोहाना, 23 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : शहर के कैंची चौक स्थित संकट मोचन श्री बाला जी मंदिर में 27वें विशाल जागरण का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भगवान बाला जी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर सुभाष बराला ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति के समर्पण, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments