Sunday, June 7, 2026
HomeWorld Newsसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल हत्याकांड में नया मोड़, वायरल पोस्ट ने...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल हत्याकांड में नया मोड़, वायरल पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

कनाडा : 06 मार्च 2026: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसने खासकर कनाडाई मीडिया में चर्चा को और तेज कर दिया है।
वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि नैंसी ग्रेवाल की हत्या उसके एक पुराने साथी ने की हो सकती है। पोस्ट के अनुसार घरेलू विवाद इस हत्या की वजह हो सकता है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है और कई मीडिया संस्थानों ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि यह पोस्ट एमिली सोमर नाम की व्यक्ति द्वारा साझा की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नैंसी ग्रेवाल के हत्या मामले में उसके पूर्व साथी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है और घरेलू विवाद को संभावित कारण बताया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में नैंसी ग्रेवाल, जो अपने बेबाक और कई बार विवादित बयानों के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती थीं, की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे मामले ने व्यापक ध्यान आकर्षित किया है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और अभी तक किसी भी आधिकारिक कारण या आरोपी की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments