Sunday, June 7, 2026
HomeNationalवरिष्ठ पत्रकार, पूर्व राज्यसभा सदस्य और राजनयिक एच. के. दुआ का 88...

वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व राज्यसभा सदस्य और राजनयिक एच. के. दुआ का 88 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली, 4 मार्च 2026: भारतीय पत्रकारिता जगत की दिग्गज शख्सियत, पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ राजनयिक एच. के. दुआ का बुधवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार उन्होंने आज दोपहर एक निजी अस्पताल में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और तीन सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

1 जुलाई 1937 को जन्मे एच. के. दुआ ने पत्रकारिता और कूटनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और एच. डी. देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वह 2001 से 2003 तक डेनमार्क में भारत के राजदूत भी रहे।

‘द ट्रिब्यून’ से रहा गहरा नाता

एच. के. दुआ वर्ष 2003 से 2009 तक The Tribune के प्रधान संपादक रहे। उनके कार्यकाल में अखबार की राष्ट्रीय साख और संपादकीय विश्वसनीयता को नई मजबूती मिली। अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में भी वरिष्ठ संपादकीय पदों पर कार्य किया।

वर्ष 2009 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया, जहां उन्होंने मीडिया की स्वतंत्रता और जननीतियों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक योगदान दिया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2008 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

एच. के. दुआ के निधन पर राजनीतिक नेताओं और मीडिया जगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें एक सिद्धांतनिष्ठ संपादक और लोकतांत्रिक मूल्यों के मजबूत प्रहरी के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments