Saturday, June 6, 2026
HomeNationalदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का फैसला: 22 फरवरी को कुछ लाइनों पर...

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का फैसला: 22 फरवरी को कुछ लाइनों पर सुबह 3:30 बजे से चलेगी मेट्रो

नई दिल्ली, 21 फरवरी 2026: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए 22 फरवरी (रविवार) को विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कुछ चुनिंदा मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है। इस दिन चयनित रूटों पर मेट्रो सेवा सुबह 3:30 बजे से शुरू होगी और सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन उपलब्ध रहेगी। इसके बाद सेवाएं सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगी।

इन रूटों पर मिलेगी विशेष सुविधा:

येलो लाइन पर समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम तक ट्रेनें चलेंगी।

ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली के लिए मेट्रो उपलब्ध रहेगी।

वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक यात्री यात्रा कर सकेंगे।

अन्य सभी लाइनों पर रविवार की सामान्य समय-सारणी लागू रहेगी।

मेट्रो सेवाओं के समय में यह बदलाव नई दिल्ली मैराथन 2026 के आयोजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवा को जल्दी शुरू किया जा रहा है, ताकि लोग समय पर आयोजन स्थल तक पहुंच सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments