पटियाला, 19 फरवरी, 2026 : जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने आज पटियाला के नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के साथ औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर जिले के सर्वांगीण विकास, चल रही योजनाओं की प्रगति और आने वाले प्रोजेक्टों के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मुलाकात के दौरान बुनियादी ढांचे की मजबूती, सड़कों की मरम्मत, पीने के पानी की सुविधा, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के सुधार के अलावा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। हरियाली बढ़ाने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रदूषण रोकथाम के लिए संयुक्त प्रयासों पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा जिले में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने, कौशल विकास कार्यक्रमों को मजबूत बनाने और औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने संबंधी विचार साझा किए गए। चेयरमैन श्री मेहता ने कहा कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंच सके।
डिप्टी कमिश्नर श्री वालिया ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा सरकारी योजनाओं को सुव्यवस्थित ढंग से अमल में लाने के लिए पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और जनहित को सर्वोपरि रखा जाएगा।
चेयरमैन श्री मेहता और डीसी श्री वालिया ने जिले की तरक्की के लिए मिलजुल कर काम करने का संकल्प दोहराया और भविष्य में निरंतर समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रगति की निगरानी करने पर सहमति व्यक्त की। इस मौके पर सामाजिक चिंतक अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के बीसी विंग के जिला प्रधान मनिंदर फ्रांसवाला, युवा नेता मनबीर सिंह शुतराना, सुरिंदर सिंह निक्कू तथा युवा उद्यमी लवप्रीत काहलों और संदीप विर्क उपस्थित थे।






