Sunday, June 7, 2026
HomeNationalएसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने रायपुर में गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब...

एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने रायपुर में गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब के नवीनीकरण के बाद रखी ‘श्री गुरु नानक देव भवन’ की नींव

रायपुर (छत्तीसगढ़),17 फरवरी 2026: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आज रायपुर (छत्तीसगढ़) में विभिन्न गुरुद्वारा साहिबानों की प्रबंधक समितियों और प्रमुख सिख नेताओं के साथ बैठक कर राज्य में एसजीपीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा भविष्य में सिख धर्म के प्रचार-प्रसार को और तेज करने के लिए रूपरेखा तैयार की।

इस दौरान उन्होंने रायपुर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब जी रावाभाटा के नवीनीकरण उपरांत आयोजित गुरमत समागम में विशेष रूप से भाग लिया। साथ ही संगतों के ठहरने की सुविधा के लिए ‘श्री गुरु नानक देव भवन’ का शिलान्यास भी किया गया।

अपने संबोधन में धामी ने कहा कि एसजीपीसी द्वारा पंजाब से बाहर सिख मिशनों के माध्यम से धर्म प्रचार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और सिख मिशन छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों में बसे सिखों द्वारा गुरु साहिब के उपदेशों के अनुसार अपने सिख स्वरूप को संभाल कर रखना गर्व की बात है।

समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के समाजसेवी एवं सिख नेता बलदेव सिंह भाटिया तथा छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अमरजीत सिंह छाबड़ा ने भी संगतों को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सिख नेताओं द्वारा एसजीपीसी अध्यक्ष धामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments