Saturday, June 6, 2026
HomePunjab ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

22.295 किलो हेरोइन समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

फिरोजपुर, 14 फरवरी 2026: “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बड़े स्तर पर ड्रग तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, एक हुंडई i-20 कार, 2.05 लाख रुपये ड्रग मनी, दो ग्लॉक पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रताप सिंह, जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, मलूक सिंह उर्फ लव और किरनदीप सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है।

डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू तथा बीएसएफ 99 बटालियन के सहयोग से विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सीआईए स्टाफ जीरा की टीम ने गांव दुलचीके के पास नाका चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 2.717 किलो हेरोइन, चार मोबाइल फोन और हुंडई i-20 कार बरामद हुई।

आगे की जांच में आरोपी प्रताप सिंह के फार्महाउस से 19.578 किलो हेरोइन और 2.05 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई, जिससे कुल बरामदगी 22.295 किलो हेरोइन हो गई।

इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों पर पहले भी विभिन्न जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments