Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaडी.ए.वी. स्कूल जाखल मंडी द्वारा 100 कुण्डीय महायज्ञ का आज तीसरा चरण...

डी.ए.वी. स्कूल जाखल मंडी द्वारा 100 कुण्डीय महायज्ञ का आज तीसरा चरण गाँव सिधानी में आयोजित

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा के तत्वावधान में डी.ए.वी. स्कूल जाखल मंडी द्वारा 100 कुण्डीय महायज्ञ का आज तीसरा चरण  गाँव सिधानी में आयोजित किया गया l

जाखल मंडी 1 फरवरी 2026 (संजीव शर्मा) : आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी  जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में ‘नो नशा नेशन’ अभियान के अंतर्गत आज 1फरवरी को प्रातः 11 बजे राजकीय सी. सै. स्कूल सिधानी में डी.ए.वी. जाखल द्वारा भव्य 100 कुण्डीय विराट यज्ञ का आयोजन किया गया | 100 कुंडिय महायज्ञ के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। यह आयोजन नशे के विरूद्ध  जागरूकता बढ़ाने और समाज में इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए किया गया है ।

इस अवसर पर गाँव के सरपंच सोनू, एडवोकेट दुष्यंत चौधरी, पूर्व सरपंच रामकुमार, विक्रम कोच, सुरजीत सैणी, गुरमीत मुनीम, संजू चौधरी व अन्य गणमान्य  व्यक्ति उपस्थित रहे |

इस अवसर पर स्कूल के पूर्व छात्र एडवोकेट दुष्यंत चौधरी ने बच्चों को अपने गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि गुरु ही जीवन में सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया ।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह वालिया ने भी लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दीl ये वो अवसर है जब नशे से मुक्त राष्ट्र बनाने की ओर एक महत्त्वपूर्ण कदम की  ओर हम सब अग्रसर हो रहे हैं l इस सुअवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को नशों के खिलाफ एकजुट करने का व्यापक सामाजिक संदेश देने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की विशेष पहल है।

प्राचार्य रुपिन्द्र वालिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बच्चों को आशीर्वाद दिया।  इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रभावी प्रस्तुतियाँ दी गईं । विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली गावंवासियो को नशे के दुष्प्रभावों से परिचित करवाया तथा ‘नो नशा नेशन’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाया l

हमारे निदेशक डॉक्टर वी. के. चोपड़ा जी के निर्देशन, आशीर्वाद और उनके मार्गदर्शन में  यह कार्य संपन्न हुआ

इस तरह के आयोजन नशे के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खासकर युवाओं के बीच। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने से हम एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

 

Regards

Rupinder Singh

Headmaster

Brij Lal Jindal

DAV Centenary Public School

Balran Road, Jakhal Mandi

Distt. Fatehabad (Haryana)-125133

93554-92858

Email: davschooljakhal@yahoo.com 

website: www.davjakhal.org   

Managed By: DAV College Managing Committee New Delhi.

Affiliated to Central Board of Secondary Education, Delhi 

Affiliation No. 530396

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments