Saturday, June 6, 2026
HomeNationalगणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर ‘वंदे मातरम्’ की गूंज

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर ‘वंदे मातरम्’ की गूंज

2500 कलाकारों ने पेश किया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को देश की राजधानी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 2,500 कलाकारों ने ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस वर्ष की परेड की थीम “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” रही, जो राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने को समर्पित थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों की प्रस्तुति को उत्साहपूर्वक देखा। कलाकारों ने देश के विभिन्न राज्यों की लोक और शास्त्रीय नृत्य शैलियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। परेड में सांस्कृतिक झलकियों के साथ-साथ सैन्य टुकड़ियों, आधुनिक रक्षा उपकरणों और भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की फ्लाईपास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

17 राज्यों और 13 मंत्रालयों की झांकियों, 21 तोपों की सलामी और देशभक्ति संगीत के बीच यह परेड भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति का सशक्त प्रतीक बनी। गणतंत्र दिवस परेड ने एक बार फिर संविधान, एकता और प्रगति के मूल्यों को मजबूती से रेखांकित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments