Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaपीलीमंदोरी में मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे...

पीलीमंदोरी में मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन

ड्यूटी पॉइंट, बेरिकेटिंग, ट्रैफिक व भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

फतेहाबाद, 22 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस ने पीलीमंदोरी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली तथा ड्यूटी पॉइंट, बेरिकेटिंग, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात टीम को निर्देश दिए कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सतर्कता में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए तथा प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा, आपातकालीन निकासी मार्ग, चिकित्सा सहायता एवं फायर सेफ्टी से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी समय पर दी जाए तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और वायरलेस संचार व्यवस्था हर समय सक्रिय रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments