Saturday, June 13, 2026
HomeNationalसोशल मीडिया स्टार कमल कौर भाभी हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड UAE में...

सोशल मीडिया स्टार कमल कौर भाभी हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड UAE में हिरासत में

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 1 जनवरी 2026 : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बहुचर्चित सोशल मीडिया स्टार कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह महिरों को संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी सरकारी एजेंसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह महिरों को शारजाह पुलिस ने अचानक की गई एक कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि वीज़ा से जुड़ी पूछताछ के दौरान उसकी पहचान और कथित भूमिका का खुलासा हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

जानकारी यह भी सामने आ रही है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अमृतपाल सिंह महिरों को भारत डिपोर्ट किया जा सकता है। यदि इसकी पुष्टि होती है, तो यह पंजाब में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जाएगी।

फिलहाल मामले से जुड़े सभी घटनाक्रमों पर नजर रखी जा रही है और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments