Sunday, June 7, 2026
HomePunjabअमृतसर में SSP विजिलेंस सस्पेंड

अमृतसर में SSP विजिलेंस सस्पेंड

करोड़ों के टेंडर घोटाले की जांच पर उठे सवाल

अमृतसर/चंडीगढ़ 27 दिसंबर 2025: सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने अमृतसर के SSP विजिलेंस के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मामले और एक वरिष्ठ IAS अधिकारी की शिकायत के बाद की गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला करोड़ों रुपये से जुड़े एक कथित घोटाले की जांच से संबंधित है, जिसमें जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, संबंधित SSP को इसी साल मार्च महीने में अमृतसर का SSP विजिलेंस नियुक्त किया गया था। मात्र नौ महीनों के भीतर ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें निलंबित कर दिया गया। इससे पहले भी अमृतसर ग्रामीण के SSP मनिंदर सिंह को करीब दो महीने पहले सस्पेंड किया जा चुका है।

सूत्रों का दावा है कि अमृतसर के पॉश रणजीत एवेन्यू इलाके में करीब 55 करोड़ रुपये के टेंडर के तहत कोई विकास कार्य नहीं किया गया, जबकि पूरी राशि का कथित तौर पर गबन कर लिया गया। बताया जा रहा है कि यह रकम कई लोगों में बांटी गई। इस संबंध में सरकार को शिकायत मिली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक समाजसेवी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है और सरकार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments