Sunday, June 7, 2026
HomePunjabनशों के खिलाफ अभियान के तहत सब-डिवीजन मूनक में 3 मामले दर्ज,...

नशों के खिलाफ अभियान के तहत सब-डिवीजन मूनक में 3 मामले दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार

मूनक, 07 जून 2026: डॉ. रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी संगरूर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सब-डिवीजन मूनक पुलिस द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” तथा “गांवों के पहरेदार” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 1 जून 2026 से 7 जून 2026 तक एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत 3 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 5 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया।

इसके अलावा पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी किया गया सामान बरामद किया। बरामद सामान में एक प्रेस, एक सफेद रंग का टोस्टर, एक इलेक्ट्रिक चूल्हा, AGARO कंपनी की एक आटा गूंधने वाली मशीन, बजाज कंपनी की मिक्सी, Arsie कंपनी का एक गीजर, एक गैस चूल्हा, Blue Star कंपनी का एक वाटर फिल्टर, Foxsky कंपनी की एक एलसीडी, Akai कंपनी का एक एसी ब्लोअर तथा Akai कंपनी की एक इंडोर एसी यूनिट शामिल है।

पुलिस ने नशे की लत से ग्रस्त 15 व्यक्तियों को दवा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज 19 मामलों में 32 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न अपराधों के तहत 49 ट्रैफिक चालान किए गए। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान 56 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 11 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई अमल में लाई गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments