Sunday, June 7, 2026
HomePunjabसाहिबज़ादों के शहादत दिवस पर शराब की दुकानें बंद हों

साहिबज़ादों के शहादत दिवस पर शराब की दुकानें बंद हों

शहीदी जोड़ मेले पर जत्थेदार अकाल तख्त की अपील

फतेहगढ़ साहिब 27 दिसंबर 2025: पवित्र शहर फतेहगढ़ साहिब में छोटे साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित शहीदी जोड़ मेले के अवसर पर देश-विदेश से सिख संगतें श्रद्धा और सम्मान के साथ पहुंच रही हैं। इसी दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार भी फतेहगढ़ साहिब पहुंचे और संगत को संबोधित करते हुए छोटे साहिबज़ादों की बेमिसाल कुर्बानी को नमन किया।

जत्थेदार ने कहा कि छोटे साहिबज़ादों की शहादत साहस, त्याग और धर्म की रक्षा की एक अनुपम मिसाल है, जो न केवल सिख इतिहास बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। अत्यंत कम उम्र में अत्याचार के आगे झुकने के बजाय सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहना आज की पीढ़ी के लिए एक महान संदेश है।

अपने संबोधन में सिंह साहिब ने पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की कि छोटे साहिबज़ादों के शहीदी दिवस के अवसर पर पूरे पंजाब में शराब की दुकानों को बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि ये दिन शोक, आत्ममंथन और श्रद्धा के होते हैं, न कि नशे या मनोरंजन के।

इस अवसर पर ज्ञानि कुलदीप सिंह गर्गज्ज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि वास्तव में हम साहिबज़ादों की शहादत का सम्मान करना चाहते हैं, तो हमें नशामुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने युवाओं से गुरु साहिबान की शिक्षाओं को अपनाने और चरित्र निर्माण पर ध्यान देने की अपील की।

संबोधन के अंत में उन्होंने संगत से जयकारे लगवाकर अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता दिखाई। बड़ी संख्या में उपस्थित संगत ने “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के साथ अपनी सहमति प्रकट की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments