मोहाली (पंजाब), 27 दिसंबर 2025: बरनाला से सांसद गुरमीत सिंह ‘मीत हेयर’ और उनके परिवार में खुशियों का माहौल है। सांसद की पत्नी गुरवीन कौर ने शुक्रवार को एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरवीन कौर ने दोपहर करीब 12 बजे मोहाली के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
पुत्र रत्न की प्राप्ति की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सांसद गुरमीत सिंह ‘मीट हेयर’ को विभिन्न राजनीतिक नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है।






