नई दिल्ली, 26 दिसंबर 2025: रेड फोर्ट ब्लास्ट मामले में विशेष अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी राहत देते हुए दो प्रमुख आरोपियों की हिरासत बढ़ा दी है। अदालत ने आरोपी यासिर अहमद डार की हिरासत 10 दिन और डॉ. बिलाल नसीर मल्ला से 8 दिन और पूछताछ की अनुमति दी है।
अदालत ने माना कि आतंकी नेटवर्क के बाकी लिंक उजागर करने और अब तक जुटाए गए सबूतों की पुष्टि के लिए गहन पूछताछ जरूरी है। NIA के मुताबिक 10 नवंबर को रेड फोर्ट के बाहर हुए कार बम धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी और 24 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस हमले को उमर-उन-नबी ने अंजाम दिया, जो धमाके में खुद मारा गया।
अब तक इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA का कहना है कि हमला सुनियोजित साजिश के तहत किया गया था और एजेंसी सभी दोषियों को पकड़ने के लिए जांच जारी रखे हुए है।






