Sunday, June 7, 2026
HomeWorld Newsबांग्लादेश में विपक्षी नेता उस्मान हादी की मौत, हालात बिगड़े, मीडिया दफ्तरों...

बांग्लादेश में विपक्षी नेता उस्मान हादी की मौत, हालात बिगड़े, मीडिया दफ्तरों पर हिंसक हमले

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की विपक्षी धारा से जुड़े नेता उस्मान हादी की गुरुवार रात मौत हो गई। उनकी मौत के बाद देश में हालात और बिगड़ गए हैं तथा कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी है।

उग्र प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रमुख अखबारों डेली स्टार और प्रोथोम आलो के दफ्तरों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आगजनी की घटना के दौरान करीब 25 पत्रकार इमारत के अंदर फंस गए थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उस्मान हादी वर्ष 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान उनके सिर में गोली मारी गई थी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः गुरुवार रात उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हमले से कुछ घंटे पहले उस्मान हादी ने सोशल मीडिया पर ग्रेटर बांग्लादेश का एक नक्शा साझा किया था, जिसमें भारत के कुछ क्षेत्र (सात बहनें) भी दर्शाए गए थे।

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव और हिंसा के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments