Sunday, June 7, 2026
HomePunjabकबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शूटरों की तस्वीरें जारी

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शूटरों की तस्वीरें जारी

मोहाली/चंडीगढ़, 17 दिसंबर 2025: मोहाली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा अपडेट साझा किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। हालांकि पुलिस आरोपियों की पहचान पहले ही कर चुकी थी, लेकिन अब उनके चेहरे भी आम जनता के सामने लाए गए हैं। जारी की गई तस्वीरों में दोनों आरोपी साफ नजर आ रहे हैं।

मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि शूटरों के नाम आदित्य कपूर और करण पाठक हैं। दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों ही आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। आदित्य कपूर के खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि करण पाठक पर 2 मामले दर्ज हैं।

फैन बनकर पहुंचे, सेल्फी के बहाने मारी गोली

जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को राणा बलाचौरिया का ‘फैन’ बताकर उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने सेल्फी लेने के बहाने राणा को रोका और मौका मिलते ही पीछे से सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी। पुलिस ने साफ किया है कि इस हत्या का कारण राणा बलाचौरिया का नाम गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ना बताया जा रहा है।

गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

मंगलवार को राणा बलाचौरिया का उनके पैतृक गांव चनकोआ में अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में बेहद गमगीन माहौल के बीच उनके छोटे भाई रणविजय ने उन्हें मुखाग्नि दी। यह पल परिवार के लिए बेहद दर्दनाक था, क्योंकि राणा की महज 10 दिन पहले, 6 दिसंबर को ही लव मैरिज हुई थी।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग शामिल हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments