Saturday, June 6, 2026
HomePatialaजिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव: आम आदमी पार्टी ने घर-घर तक...

जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव: आम आदमी पार्टी ने घर-घर तक बनाई पहुंच

आम आदमी पार्टी की सरकार ने गांवों के विकास हेतु रचा नया इतिहास: दलवीर सिंह ढिल्लों

धूरी/संगरूर, 9 दिसंबर: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए चल रहे प्रचार की कमान धूरी हलके में पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों और चेयरमैन मार्केट कमेटी धूरी राजवंत सिंह घुल्ली ने संभाल रखी है। दोनों नेता सुबह से देर रात तक गांव-गांव जाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

धूरी हलके के विभिन्न गांवों में संबोधन करते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि लोगों ने पिछले लगभग चार वर्षों में आम आदमी पार्टी के काम को देखा है, और इन्हीं चार वर्षों में हुए विकास कार्यों के आधार पर ही पार्टी जिला परिषद और पंचायत समिति की चुनाव लड़ रही है।

जिला परिषद के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह काझला, ब्लॉक समिति चुनावों के लिए जोगिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, जगसीर सिंह और रणजोद्ध सिंह समेत अन्य आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर घर-घर जाकर लोगों के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं, ताकि लोगों को पार्टी द्वारा किए गए क्रांतिकारी सुधारों से अवगत करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए 600 यूनिट मुफ्त बिजली, घरों के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए खोले गए आम आदमी क्लीनिक, शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शुरू किए गए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जैसे उपक्रमों के साथ-साथ लगभग 58 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देकर शुरुआत से ही हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब के गांवों का चहुंमुखी विकास तेज़ी से हो रहा है। गांवों में नहरी पानी पहुंचाने के लिए बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं ताकि किसानों को बेहतर सिंचाई उपलब्ध हो सके और गिरते जल स्तर से राहत मिले। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण के लिए बड़े स्तर पर फंड जारी किए गए हैं, जिससे आवागमन सुचारू हो रहा है और लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी आसान बनी है।

इस मौके पर अनिल मित्तल, जसपाल सिंह भुल्लर, जिला योजना कमेटी के सदस्य नरेश सिंगला, लाल सिंह, जगतार सिंह, अजयब सिंह हैप्पी, सुखदेव सिंह, पुष्पिंदर शर्मा, दविंदर सिंह, रमनदीप सिंह, गोपाल कृष्ण, गुरचरण सिंह काला सहित बड़ी संख्या में आप वॉलंटियर और गांववासी मौजूद थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments