चंडीगढ़, 1 दिसंबर 2025। पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन की चौथी प्रांतीय कांफ्रेंस बरनाला में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बलबीर सिंह जंडू को चेयरमैन, जय सिंह छिब्बर को अध्यक्ष, संतोख सिंह गिल को महासचिव और बिंदु सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा भूषण सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।
कांफ्रेंस में राजन मान, गगनदीप अरोड़ा, जगसीर सिंह संधू और जसवंत सिंह थिंद को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं दविंदर सिंह भंगू को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। एन.पी. धवन, बलविंदर सिंह सिपरे, सरबजीत भट्टी और वीरपाल भगता को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर यूनियन के संविधान में कुछ संशोधनों को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
कांफ्रेंस में शामिल इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलविंदर जम्मू ने अपने संबोधन में देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों की निंदा की। उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता को मजबूत करने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से मीडिया कमीशन बनाए जाने की भी अपील की।
कांफ्रेंस में वरिष्ठ पत्रकार जगतार सिंह सिद्धू, प्रीतम रुपाल, गुरदीप सिंह लाली, निर्मल सिंह पंडोरी, बलविंदर सिंह धालीवाल, रविंदर रवि, विपिन राणा, बलविंदर सिंह भंगू, हरजीत सिंह, भारत भूषण डोगरा सहित अनेक पत्रकार और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यकारिणी में कई नए सदस्यों को शामिल किया गया, जिनमें परविंदर जौड़ा, गुरउपदेश सिंह भूल्लर, सुखनैब सिद्धू, जगतार सिंह भूल्लर आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त चरणजीत सिंह लेहरा, कुलदीप सिंह बराड़ और अश्विनी कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
कांफ्रेंस के सफल आयोजन के साथ यूनियन ने आने वाले वर्ष के लिए नई दिशा और मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित किया है।






