Sunday, June 7, 2026
HomePunjabफिरोजपुर–दिल्ली रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा, मोगा इंटरसिटी अब फिरोजपुर तक विस्तारित

फिरोजपुर–दिल्ली रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा, मोगा इंटरसिटी अब फिरोजपुर तक विस्तारित

फिरोजपुर, 24 नवंबर 2025: फिरोजपुर को राजधानी दिल्ली से सीधे जोड़ने का लंबे समय से चला आ रहा सपना आखिरकार आज पूरा हो गया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के निरंतर प्रयासों के बाद रेलवे ने दिल्ली–मोगा द्वि-साप्ताहिक इंटरसिटी एक्सप्रेस को अब फिरोजपुर तक बढ़ा दिया है।

सोमवार को फिरोजपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए राणा सोढ़ी ने कहा कि वे रेलवे मंत्री एवं रेल राज्य मंत्री के साथ लगातार संपर्क में रहे, ताकि फिरोजपुर को देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और बड़े शहरों से सीधी रेल सुविधा मिल सके।

इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि पहले ही फिरोजपुर से श्री हजूर साहिब और हरिद्वार के लिए साप्ताहिक ट्रेन सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, साथ ही फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सफल शुभारंभ भी किया जा चुका है।

जनता की मांग को देखते हुए अब नई दिल्ली–मोगा इंटरसिटी को फिरोजपुर तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी।

इसके अलावा, रेल मंत्रालय ने मल्लांवाला से पट्टी तक महत्वपूर्ण रेल लाइन को भी मंजूरी दे दी है, जो माझा

और मालवा क्षेत्रों के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी। इस परियोजना के लिए पंजाब सरकार से ज़मीन अधिग्रहण प्रक्रिया प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया है।

राणा सोढ़ी ने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब फिरोजपुर क्षेत्र जम्मू से मुंबई तक चलने वाले समर्पित रेल फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से पूरे देश को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे मंडल के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments