Friday, June 5, 2026
HomePatiala45 मिनट के लाइट एंड साउंड शो के दौरान डिजिटल तरीके से...

45 मिनट के लाइट एंड साउंड शो के दौरान डिजिटल तरीके से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, विरासत, शिक्षाओं और महान बलिदान के बारे में प्रकाश डाला जाएगा।

पटियाला, 1 नवम्बर:

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 4 नवम्बर की शाम को पटियाला के पोलो ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से संगत को नौवे पातशाह और हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के महान इतिहास से परिचित कराया जाएगा।

यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने देते हुए समूचे जिला निवासियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक लाइट एंड साउंड शो को अपने परिवारों के साथ जरूर देखें और गुरु साहिब की महान कुर्बानी से परिचित हों।

डॉ. प्रीति यादव ने संगत को गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित शानदार लाइट एंड साउंड शो में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए बताया कि इस 45 मिनट के लाइट एंड साउंड शो के दौरान डिजिटल तकनीक के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, विरासत, शिक्षाओं और महान बलिदान के बारे में प्रकाश डाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस शानदार प्रस्तुति से संगत को एक अनोखा अनुभव होगा, जो गुरु साहिब के शांति, सहनशीलता और विश्वव्यापी भाईचारे को मजबूत करने के दर्शन को खूबसूरती से दर्शाएगी।

डॉ. यादव ने कहा कि यह शो श्री गुरु तेग बहादुर जी के मानवता और दया के संदेश को सच्ची श्रद्धांजलि होगा।

इस दौरान ए.डी.सी. शहरी विकास नवरीत कौर सेखों और एस.पी. सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने आज शाम पोलो ग्राउंड में 4 नवम्बर को शाम 7 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित किए जा रहे लाइट एंड साउंड शो की तैयारियों का जायजा लिया और शो को आयोजित करने वाली एजेंसी के साथ बैठक की, जिसमें पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

ए.डी.सी. नवरीत कौर सेखों ने बताया कि 4 नवम्बर को शाम 5:30 बजे से शो के लिए प्रवेश शुरू होगा, और कोई भी बिना पास के शो में शामिल हो सकता है, यह शो सभी के लिए खुलेगा।

एडीसी ने बताया कि इस शो के दौरान जिले भर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, इसलिए पीने के पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं जैसे अस्थायी शौचालय आदि के सभी प्रबंध पुख्ता किए जा रहे हैं।

 

इस मौके पर एस.डी.एम. डॉ. इस्मत विजे सिंह, रिचा गोयल, हरजोत कौर मावी, जिला खेल अधिकारी नवजोत धालीवाल सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments