Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaबिहार में नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना...

बिहार में नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बिहार-हरियाणा सहयोग पर जोर

पटना (राजेश कुमार दास): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जी.एस.टी. और डिजिटल इंडिया जैसे सुधारों से भारत ने न केवल आर्थिक प्रगति की है, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक मजबूत केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

सैनी ने बिहार और हरियाणा के बीच प्रगति और सहयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार के कारण राज्य ने अद्वितीय विकास किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जीडीपी वृद्धि दर 14 प्रतिशत से अधिक है और राज्य में औद्योगिक क्षेत्र का योगदान 23 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा, ‘एक जिला-एक उद्योग’ योजना के तहत मखाना जैसे उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है।

सैनी ने बिहार में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किए गए नीतिगत सुधारों की भी सराहना की और कहा कि राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments