नई दिल्ली, 5 फरवरी 2026: पंजाब में 2026-27 के दौरान रेलवे क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिला है। राज्य का वार्षिक रेल बजट 2009 में 225 करोड़ से बढ़कर 2026-27 में 5,673 करोड़ तक पहुंच गया है, जो करीब 25 गुना वृद्धि को दर्शाता है। इस निवेश का उद्देश्य रेल ढांचे को मजबूत करना, व्यापारिक गतिविधियों को गति देना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। 
‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत राज्य के 30 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें लुधियाना, बठिंडा और अमृतसर जैसे प्रमुख केंद्र शामिल हैं। इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, बेहतर प्लेटफॉर्म, स्वच्छता और सुगम यात्री सेवाएं विकसित की जा रही हैं।
इसके साथ ही समर्पित मालवाहक कॉरिडोर (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) और उन्नत यात्री सुविधाओं से न केवल व्यापारिक परिवहन की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों का सफर भी अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा।






