पंजाब, 5 फरवरी 2026: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जालंधर एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,59,000 रुपये रह गई, जो बीते दिन 1,64,000 रुपये थी। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,47,870 रुपये पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,52,520 रुपये था। चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है और आज यह 2,64,000 रुपये तक दर्ज की गई।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक हालात, अमेरिकी नीतियों और डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। मजबूत डॉलर के चलते निवेशक सोने के बजाय अन्य निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
विशेषज्ञों ने खरीदारों को जल्दबाजी से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि एकमुश्त खरीदारी के बजाय चरणबद्ध तरीके से सोना खरीदना बेहतर रहेगा, ताकि कीमतों के उतार-चढ़ाव का असर कम हो सके और औसत खरीद मूल्य संतुलित रहे।






