HomeWorld Newsकैलिफोर्निया में हथियार तस्करी मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार

कैलिफोर्निया में हथियार तस्करी मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार

कैलिफोर्निया, 4 फरवरी 2026: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में हथियारों की तस्करी के एक गंभीर मामले में एक पंजाबी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 27 वर्षीय जशनप्रीत सिंह को हिरासत में लिया है। उस पर अवैध हथियारों की तस्करी और खतरनाक विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जशनप्रीत सिंह के घर से बड़ी मात्रा में खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि जशनप्रीत सिंह स्टॉकटन स्थित ‘पंजाबी डेविल्स मोटरसाइकिल क्लब’ का सरगना था, जिसका संबंध कुख्यात हेल्स एंजेल्स गैंग से माना जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि जशनप्रीत सिंह ने एक पुलिस अधिकारी को कई खतरनाक हथियार बेचने की कोशिश की थी। इसके बाद जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो वहां से हथियारों के साथ-साथ विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई। बम निरोधक दस्ते ने इन विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया।

शुरुआत में आरोपी के खिलाफ राज्य स्तर पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। बाद में जांच में यह भी सामने आया कि जशनप्रीत सिंह भारत भागने की तैयारी में था और उसने टिकट भी बुक कर लिया था, लेकिन इससे पहले ही अमेरिकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल जशनप्रीत सिंह संघीय हिरासत में है। इस मामले की जांच एफबीआई, एटीएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। मामले की अगली सुनवाई 11 मई 2026 को निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments