HomePunjabघने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित, दिल्ली–पंजाब रूट की कई ट्रेनें लेट

घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित, दिल्ली–पंजाब रूट की कई ट्रेनें लेट

पंजाब, 4 फरवरी 2026: घने कोहरे के कारण एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। उत्तर भारत में थोड़ी राहत के बाद कोहरे ने दोबारा आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने से रेल यातायात पर सीधा असर पड़ा।

दिल्ली से अमृतसर और पंजाब के अन्य शहरों को जाने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से चलने वाली अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रैक पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी, जिसको देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों की गति सीमित रखनी पड़ी। शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा शान-ए-पंजाब और दिल्ली–पठानकोट एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी लेट चल रही हैं।

ट्रेनों की देरी से नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। वहीं जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जाने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने समय पर सूचना न मिलने की शिकायत भी की।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments