HomeNationalसंसद भवन के बाहर कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

संसद भवन के बाहर कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली, 4 फरवरी 2026: संसद भवन के बाहर मंगलवार को उस समय एक असामान्य दृश्य देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और इसी दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए। इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू से हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इसके बाद माहौल और गरमा गया। राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “गद्दार” बताया और कहा कि “चिंता मत कीजिए, आप जरूर वापस आएंगे।”

वहीं, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” करार दिया। दोनों नेताओं के बीच हुई इस जुबानी जंग के चलते कुछ देर के लिए संसद भवन के बाहर राजनीतिक तनाव का माहौल बन गया।

घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इस टकराव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments