HomeNationalगाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, 9वीं मंज़िल से कूदकर तीन...

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, 9वीं मंज़िल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत

गाजियाबाद, 4 फरवरी 2026: गाजियाबाद के लोनी इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात एक रिहायशी इमारत की 9वीं मंज़िल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। यह घटना तड़के करीब 2:15 बजे टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी में हुई।

पुलिस के अनुसार मृतक बच्चियों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाकी (12) के रूप में हुई है। तीनों सगी बहनें थीं और चेतन कुमार की बेटियां थीं, जो गाजियाबाद के निवासी हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) मौके पर पहुंची और तीनों बच्चियों को एंबुलेंस की मदद से लोनी स्थित 50-बेड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बच्चियों ने बालकनी से छलांग लगाई थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चियां किसी ऑनलाइन टास्क-आधारित गेम से जुड़ी हुई थीं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments