पटियाला, 3 फरवरी, 2026 : मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इसी कड़ी के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार वार्ड नंबर 27 में एक विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों के ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज वाले कार्ड बनाए गए।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, काउंसलर जसवीर गांधी, मोहित कुमार, गुरप्रीत सिंह बावा और अन्य आप वॉलंटियर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बातचीत करते हुए एम.सी. ज्योति मरवाहा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि किसी भी गरीब या जरूरतमंद परिवार को इलाज के लिए कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि ये कार्ड बनने से आम जनता अब बड़े अस्पतालों में भी निश्चिंत होकर अपना इलाज करवा सकेगी।
कैंप के दौरान आम आदमी पार्टी के वॉलंटियरों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र निवासियों ने सरकार के इस प्रयास की भरपूर सराहना की। ज्योति मरवाहा ने अंत में कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड के विकास और लोगों की भलाई के लिए ऐसे कैंप लगातार जारी रहेंगे।






