HomePatialaनाभा जेल से रिहाई के बाद बिक्रम सिंह मजीठिया को सिरोपा भेंट...

नाभा जेल से रिहाई के बाद बिक्रम सिंह मजीठिया को सिरोपा भेंट कर किया गया सम्मान

पटियाला, 3 फरवरी 2026: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा जेल से रिहा होने के बाद पटियाला स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर परमात्मा का शुक्राना अदा किया। यह उनकी रिहाई के बाद पहली सार्वजनिक धार्मिक उपस्थिति मानी जा रही है।

इस अवसर पर उनके साथ डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा परिसर में मजीठिया की मौजूदगी से समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान शहीद-ए-आजम न्यूज़ डॉट कॉम के डायरेक्टर सरदार प्रभजीत सिंह चौधरी ने चरदिकलां टाइम्स टीवी परिवार और शहीद-ए-आजम न्यूज़ डॉट कॉम की तरफ से बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया। सरदार प्रभजीत सिंह चौधरी ने मजीठिया के शीघ्र रिहा होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

गुरुद्वारा परिसर में यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments