HomeNationalउत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस खाई में...

उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, 3 की मौत

विकासनगर, 3 फरवरी 2026 : उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल रोडवेज की बस हरिपुर–कोटी–मीनास हाईवे पर क्वानू के पास चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण खाई में गिर गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। कौलसी (कालसी) थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट से फोन पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन ने आसपास के सभी मेडिकल केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा है। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments