Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaजुलाना में एनएच-152डी पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से चालक...

जुलाना में एनएच-152डी पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से चालक की मौत, एक गंभीर घायल

जुलाना, 31 जनवरी 2026: जुलाना क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था, जिसके चलते चालक और कंडक्टर सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टायर बदल रहे 22 वर्षीय चालक बालिस, निवासी पंजित, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कंडक्टर को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई सोमित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments