HomeHaryanaऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में...

ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में पुलिस की संवेदनशील पहल

फतेहाबाद व टोहाना क्षेत्र में नशा मुक्ति टीमों द्वारा काउंसलिंग, उपचार व जागरूकता अभियान

फतेहाबाद, 30 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा पीड़ितों को मुख्यधारा में लाने एवं उनके उपचार व पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उपनिरीक्षक सुंदर के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद द्वारा नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भर्ती नशा पीड़ितों का हाल-चाल जाना गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

इस दौरान टीम द्वारा करनौली गांव के 01 तथा सहनाल गांव के 01 नशा पीड़ित को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके उपरांत जांडवाला सोतर गांव के 01 नशा पीड़ित सहित कुल 03 नशा पीड़ितों को चिन्हित करते हुए काउंसलिंग करवाई गई तथा उन्हें समुचित इलाज की सुविधा दिलवाई गई। नशा मुक्ति टीम द्वारा पीड़ितों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उपचार को नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं, नशा मुक्ति टीम टोहाना ने सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के कुशल नेतृत्व में गांव धारसुल कलां में नशा मुक्ति कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में गांव धारसुल सहित आसपास के गांवों से कुल 24 नशा पीड़ितों ने भाग लेकर अपना उपचार करवाया। सभी नशा पीड़ितों की सैंपलिंग करवाई गई, जिसमें 06 नशा पीड़ित एचसीवी पॉजिटिव तथा 01 नशा पीड़िता एचआईवी पॉजिटिव पाई गई।

टीम द्वारा संबंधित पीड़ितों को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए आगे का उपचार नागरिक अस्पताल फतेहाबाद अथवा अग्रवाल अस्पताल से करवाने बारे अवगत करवाया गया। कैंप में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा सभी मरीजों को एलोपैथिक एवं आयुष पद्धति की दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

इस अवसर पर गांव के सरपंच सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की तथा नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments