हेल्थ ब्रांच के साथ की गई विशेष समीक्षा बैठक – मेयर
पटियाला, 30 जनवरी, 2026: आज नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया द्वारा शहर में साफ़-सफाई की स्थिति को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से हेल्थ ब्रांच के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में सैनिटरी इंस्पेक्टरों, सफ़ाई कर्मचारियों, मशीनरी तथा मैनपावर से संबंधित मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में साफ़-सफाई सुनिश्चित करना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर में जहां भी कूड़े के प्वाइंट बने हुए हैं, वहां से समय पर पूरा कूड़ा उठाया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मेयर ने बताया कि बैठक के दौरान सफ़ाई स्टाफ द्वारा बताई गई समस्याएं, जैसे मशीनरी की कमी, मैनपावर की कमी तथा अन्य प्रशासनिक कठिनाइयों को मौके पर ही हल कर दिया गया है, ताकि सफ़ाई कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने कहा कि सुबह जब सफ़ाई कार्य शुरू होता है, उस समय सभी क्षेत्रों के सैनिटरी इंस्पेक्टरों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करें। इससे साफ़-सफाई कार्य की गुणवत्ता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर को साफ़, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आने वाले समय में भी साफ़-सफाई व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जाती रहेगी।
फोटो: बैठक के दौरान मेयर कुंदन गोगिया एवं अन्य अधिकारी
जारीकर्ता
Rajinder Mohan (सचिव)
Mayor Office Patiala
83609 66060






