ब्लॉक पटियाला-2 द्वारा प्रवेश अभियान का शानदार शुभारंभ
ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
पटियाला, 30 जनवरी 2026: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेश अभियान-2026 की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (एली. सि.) पटियाला शालू मेहरा तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी मनविंदर कौर भुल्लर के दिशा-निर्देशों के तहत जिला पटियाला ने भी प्रवेश अभियान का आरंभ करते हुए विभिन्न ब्लॉकों में प्रचार के लिए प्रवेश वैन रवाना की है।
प्रवेश वैन के ब्लॉक पटियाला-2 पहुंचने पर भव्य स्वागत के लिए ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी श्री प्रिथी सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (एली. सि.) शालू मेहरा और उप जिला शिक्षा अधिकारी मनविंदर कौर भुल्लर उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पीएम श्री सरकारी को-एड मल्टीपरपज़ सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, पटियाला की प्रिंसिपल मैडम विजय कपूर ने शिरकत की।
इस दौरान संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा और उप जिला शिक्षा अधिकारी मनविंदर कौर भुल्लर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें, वर्दियां और मिड-डे मील की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक हर दृष्टि से योग्य और समर्पित हैं, जिसके कारण पंजाब का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने यह भी कहा कि प्री-प्राइमरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक सरकारी स्कूल किसी भी तरह से निजी स्कूलों से कम नहीं हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी श्री प्रिथी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्व-स्तरीय स्कूलों के रूप में विकसित किया गया है तथा शिक्षा के ढांचे में बड़े स्तर पर सुधार किए गए हैं। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की।
इस मौके पर सीएचटी पूर्ण सिंह, सीएचटी संदीप कौर, सीएचटी अमनदीप कौर, सीएचटी सतवंत कौर, सीएचटी भूपिंदर सिंह, सीएचटी सुरेश कुमार, सीएचटी रेखा रानी, सीएचटी बिंदू बाला, हेड मिस्ट्रेस-कम-ब्लॉक नोडल अधिकारी मीना सचर सहित सभी हेड टीचर, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
फोटो: आसमान में गुब्बारे छोड़कर प्रवेश अभियान की शुरुआत करते हुए डीईओ शालू मेहरा, डिप्टी डीईओ मनविंदर कौर भुल्लर, बीपीईओ प्रिथी सिंह, प्रिंसिपल विजय कपूर एवं अन्य।






